18.2 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPanipatPanipat Crime

कार सवार चालक को पीटने वाली महिला को मिली जमानत, देखिए क्या है पूरा मामला.

वॉयस ऑफ पानीपत(कुलवन्त सिंह)- बता दें कि पानीपत के शेरा गांव के पास छेड़छाड़ का आरोप लगाकर कार सवारों को पीटने वाली स्कूटी सवार महिला को पुलिस ने थाने जमानत दे दी है। पुलिस ने महिला, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला का पति और उसका साथी अभी फरार है। वहीं पुलिस दोनों की तलाश में लगी है। लखनऊ के बाद हरियाणा के पानीपत से भी एक महिला के द्वारा कारसवारों की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया था। महिला ने सड़क पर ही कार सवार युवकों को न सिर्फ थप्पड़ मारे बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। खुद पीटने के बाद महिला ने अपने पति को भी घटनास्थल पर बुलाया और उसने भी बल्ले से युवकों की पिटाई की। कार सवार युवकों पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं, पीड़ित युवकों का कहना था कि अगर हमसे कोई गलती हुई है तो पुलिस को बुलवाइए, लेकिन महिला और उसके रिश्तेदारों ने उनकी एक नहीं सुनी। मारपीट का लाइव वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई की थी। पीड़ित युवक बजराज शर्मा की शिकायत पर महलौडा थाना पुलिस ने आरोपी महिला गांव ब्राह्मण माजार निवासी बबली, उसके पति भूप सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ 5 धाराओं में केस दर्ज करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पति और एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में 1 दिसंबर से स्कूल खोलने का लिया फैसला, COVID-19 प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Voice of Panipat

आज दिल्ली कूच करेंगा 101 किसानों का जत्थ, अंबाला के 12 गांवों में इंटरनेट बंद

Voice of Panipat

HARYANA CMO में हुई नई एंट्री, मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाए गए IAS आरके खुल्लर

Voice of Panipat