February 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, युवक के खिलाफ केस दर्ज.

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- हिसार में दुष्‍कर्म का एक और मामला सामने आया है। शहर निवासी एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति से अनबन के चलते किराये का मकान लेकर रह रही है। उस दौरान आरोपित विकास से उसकी मुलाकात हुई। आरोपित ने उसे काम दिलवाने का बहाना कर जान-पहचान बढ़ाई। पीड़िता ने बताया कि तीन अक्टूबर को आरोपित ने उसे कहा कि वह उसे पसंद करता है।

इस पर उसने उसे बताया था कि उसका अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है। विकास ने कहा कि वह उसके पति से तलाक करवाने में मदद करेगा और उससे साथ शादी कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि उसी रात आरोपित उसके घर पर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपित ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि जब उसने आरोपित से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया और उसे जान से मार देने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

शहर निवासी एक 35 वर्षीय महिला ने परिवार के ही एक व्यक्ति पर उसके साथ दुष्कर्म करने और अपने पति व ससुराल के अन्य सदस्यों पर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2012 में शहर निवासी एक युवक से हुई थी। पीड़िता ने बताया उसकी ससुराल में उसकी बहन की भी उसके देवर से ही शादी हुई है। पीड़िता ने बताया कि दो अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे वह अपने मकान में सफाई कर रही थी। उस दौरान प्रथम तल पर उसकी सास और बहन थी, वहीं उसके बच्चे ट्यूशन पर गए थे।

तभी उसके पास बहादुरगढ़ से आरोपित जो रिश्ते में उसका जेठ लगता है वह अचानक उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसने विरोध किया शोर मचाया, लेकिन वहां काेई नहीं आया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन की डिलिवरी होने वाली है। इसलिए उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद तीन अक्टूबर को आरोपित महेंद्र दोपहर 12.30 बजे आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पीड़िता ने बताया कि वह उसे छुड़ाकर प्रथम तल पर बैठे अपने पति व सास व अन्य सदस्यों को बताया तो घरवालों ने उसे कहा कि वह आरोपित को बदनाम कर रही है और उन्होंने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि उसने ससुराल वालों को कहा कि वह इस बारे में पुलिस को शिकायत देगी। इस बात पर उसके पति, सास, देवर ने मिलकर उससे मारपीट की। वह उन सब से छुड़ाकर उपर तीसरी मंजिल की छत पर चली गई और चिल्लाने लगी तो उन्हाेंने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। छत से गिरने के बाद वह बेहोश हो गई। उसे सोमवार रात होश आया तो वह सिविल अस्पताल में थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों पर केस दर्ज किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA में दिव्यांगों के लिए Good news, बस अड्डों पर मिलेगी ये खास सुविधा

Voice of Panipat

राखी बांधकर घर लौट रही थी बुजुर्ग महिला, सुनसान रास्ते में ले जाकर की लूटपाट

Voice of Panipat

पानीपत नेफ्था क्रैकर में हाइड्रोकार्बन रिसाव से उत्पन्न विषैली गैस व आग के खतरे से निपटने का अभ्यास सम्पन्न

Voice of Panipat