22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPANIPAT NEWS

HARYANA मे 18 मई को बदलेगा मौसम, पढिए किस राज्य मे कैसे होगे हालात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में 18 मई को एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। 18 मई को पूरे प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में जहां तेज धूल भरी आंधी आएगी, वहीं कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। मौसम का ये बदलाव प्रदेश के सभी जिलों में दिखाई देगा। IMD चंडीगढ़ की ओर से जारी मौसम चेतावनी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले पांच दिनों में हरियाणा में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हाेने वाला है। गर्मी लोगों को ऐसे ही सताती रहेगी। हालांकि 16 व 17 मई को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान 25 से 35 किलाेमीटर की रफ्तार से सतही हवा चलेगी।

उत्तर हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल व कैथल में 18 मई को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत व पानीपत में 18 मई को धूल भरी, गरज चमक के साथ बारिश का आशंका है। इन जिलों में 35 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यही हाल पश्चिम और दक्षिण पश्चिम जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, हिसार व चरखी दादरी का रहने वाला है। यहां भरी आंधी, गरज चमक का येलो अलर्ट है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पति की करवाई निर्मम ह*त्‍या, गुमशुदगी की शिकायत दे फोटो पर चढ़ा दी माला, खुला राज

Voice of Panipat

हरियाणा में सभी जिले के DC को आदेश, बिना इजाजत नही जा सकेंगे जिले से बाहर, देखिए आदेश

Voice of Panipat

भारत के इतिहास में सबसे बड़ी सजा, अहमदाबाद ब्लास्ट के 49 दोषियों में से 38 को फांसी, 11 को उम्र कैद, पढ़िए

Voice of Panipat