31.4 C
Panipat
October 17, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipat

DELHI NCR में फिर बदला मौसम, झमाझम बारिस हुई शुरू

वायसऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला नजर आया। आज मंगलवार को हो रही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है…… जिसे कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था….. जिससे कई दिनों से उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत महसूस हो रही है….. वहीं बारिश से एक ओर तो मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन बाढ़ की वजह से राहत शिविर में रहने वाले लोगों काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है…..अगर बारिश ज्यादा होती है तो यमुना के जलस्तर में फिर से वृद्धि हो सकती है…..

जिससे पहले सोमवार को भी दिल्ली में बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन मयूर विहार को छोड़कर कहीं भी बरसात नहीं हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…… अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है….हवा में नमी का स्तर 71 प्रतिशत से 98 प्रतिशत के बीच रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक मयूर विहार में 1.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई…. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। मध्यम स्तर की वर्षा होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है….. इस बार मौसम की लगातार मेहरबानी से पांच जुलाई के बाद से ही यह 100 से नीचे बना हुआ है। नौ व दस जुलाई को तो दिल्ली की हवा सबसे ज्यादा साफ रही थी। जब राजधानी का एक्यूआइ 64 और 65 दर्ज किया गया था…….

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Voice of Panipat

पानीपत:-पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक

Voice of Panipat

PANIPAT:- श्याम बाबा के भक्तों के लिए खुशखबरी, 9 तारीख से लगने जा रहा फाल्गुन मेला

Voice of Panipat