33.7 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

पानीपत के 13-17 सैक्टर में मनाया जाएगा तीज उत्सव, 20 हजार से अधिक महिलाएं लेंगी भाग

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- तीज उत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। स्थानीय सैक्टर 13-17 में होने वाला तीज उत्सव महिलाओं को समर्पित रहेगा। इस कार्यक्रम में जहां मुख्यमंत्री मनोहरलाल भाग लेंगे वहीं प्रदेश की 101 महिलाएं भी उन द्वारा सम्मानित की जाएगी। यही नहीं इस कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढावा देने वाली महिलाएं फूड स्टॉल पर पारम्परिक पकवान भी बनाती नजर आएंगी। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा बतौर एक महिला अधिकारी के नाते विशेष दिलचस्पी लेकर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार इस तरह का उत्सव चण्डीगढ़ से निकलकर हमारे जिले में आया है, जोकि हम सब महिलाओं के लिए गर्व की बात है।
वीना हुड्ïडा ने कहा कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किसी भी तरह की कोई कोर कसर नही छोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला की सभी महिला अधिकारी उनके साथ विशेष रूचि लेकर काम कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब इस तरह के पारम्परिक त्यौहार सामूहिक रूप से सरकारी स्तर पर मनाए जाएगा। वीना हुड्ïडा ने कहा कि वे इस उत्सव को लेकर काफी उत्सुक हैं। उन्होंने इसके लिए जिला की महिलाओं से अपील भी की कि वे इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंहुचे।


*धरोहर प्रदर्शनी की रहेगी धूम*
तीज उत्सव को मनाने को लेकर धरोहर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। जिसमें पुराने पारम्परिक परिधान और पुरानी खेती के उपकरण भी विशेष रूप से प्रदर्शित किए जा रहे हैं।  सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के साथ-साथ कलां एवं संस्कृति विभाग की विशेष भूमिका रहेगी। इस कार्यक्रम में पारम्परिक परिधानों में हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
*101 झूले होंगे तीज उत्सव कार्यक्रम में*
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्ïडा ने बताया कि इस कार्यक्रम में 101 झूले लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को तीज उत्सव के रंग में सजाया जा रहा है। यह एक तरह से महिलाओं का कुम्भ होगा जिसमें हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखरेगी। इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक महिलाएं भाग ले रही हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं, मिनटों में होगा आपका काम

Voice of Panipat

फोन स्नेचिंग करने वाले दो आरोपित काबू, मोबाइल भी बरामद

Voice of Panipat

ट्रैफिक नियमों का ना करें उल्ंघन, अब CCTV द्वारा काटेगा चालान, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat