18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

Haryana में सरकारी दफ्तरों में रोटेशन सिस्टम खत्म, सभी कर्मचारियों को आना होगा ऑफिस

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा में कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ने के बाद अब प्रदेश सरकार ने सभी कच्चे-पक्के कर्मचारियों को दफ्तरों में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा में कोरोना के पीक पर पहुंचने के बाद 16 अप्रैल से ही सभी कार्यालयों में अंडर सेक्रेटरी स्तर से नीचे के केवल 50 फीसद कर्मचारियों को ही रोटेशन के अनुसार दफ्तरों में बुलाया जा रहा था।

मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, उपायुक्तों और बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों को लिखित आदेश जारी किए गए हैं कि दफ्तरों में समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चत करें। आदेशों के मुताबिक दिव्यांग कर्मचारियों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को भी सामान्य दिनों की तरह आफिस में आकर काम निपटाने होंगे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कर्ज चुकाने पर भी लेनदार आए दिए कर रहे थे परेशान, खाया जहर

Voice of Panipat

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat

LIC की पॉलिसी हो गई है बंद? दोबारा शुरू करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Voice of Panipat