January 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT में रोडवेज बस व डंपर के बीच हुई भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह)- पानीपत में डाहर गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस की डंपर से भीषण टक्‍कर हो गई। हादसा करीब सुबह 11 बजे का है। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई, जबकि रोडवेज बस में बैठे 35 यात्री घायल हो गए हैं। बस सोनीपत डिपो की है। सोनीपत के गोहाना से होते हुए चंडीगढ़ जा रही थी। बस में करीब 35 सवारी थीं। घायलों को आसपास के निजी अस्‍पतालों में दाखिल कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्‍त कर लिया है।

हादसे में डंपर चालक मंडी गांव के 25 वर्षीय नरेश की मौत हो गई। सवारियां घायल हो गईं। कुछ को सिविल अस्‍पताल तो कुछ को निजी अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं, कई सवारियां प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए रवाना हो गईं। प्रत्‍यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था और लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है।

वहीं इसरना थाने के जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों गाडि़यों को जब्‍त कर लिया गया है। गलती बस चालक की सामने आई है। जांच की जा रही है। वहीं हादसे में घायलों को सिविल अस्‍पताल में उपचार के लिए लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

रंजिश के चलते प्रोपर्टी डीलर पर चाकू से किया हमला, पढिए क्या है पूरा मामला

Voice of Panipat

Breaking:- नीरज चोपड़ा ओलिंपिक जेवलिन थ्रो के फाइनल में

Voice of Panipat

PANIPAT में कबाड़ व्यवसायी की बेटी से किया प्रेम-विवाह, तो कर दी हत्या, केस दर्ज

Voice of Panipat