March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana

राम रहीम को इस जगह लेकर गई पुलिस, 48 घंटे के लिए मिली पैरोल

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को आज सुबह सवा छह बजे सुनारिया जेल से पैरोल दे दी गई है। वो अब 48 घंटे के लिए बाहर रहेंगे। राम रहीम को गुरुग्राम के मानेसर इलाके में एक फार्म हाउस पर पहुंचाया गया है। यह फार्म हाउस किसी जानकार का बताया जा रहा है। वहीं इसी फार्म हाउस में राम रहीम की मां भी रहेंगी। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी राम रहीम को सुनारिया जेल से पैरोल मिल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम रहीम को 48 घंटे के लिए पैरोल दी गई है। इस दौरान उनके साथ पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। बताया जा रहा है कि राम रहीम से पैरोल के वक्त गुरुग्राम में रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि राम रहीम को पैरोल के बाद गुरुग्राम लेकर जाया गया है। आपको बता दें कि राम रहीम ने इस बार इमरजेंसी पैरोल की मांग की थी जिसमें बीमार मां के इलाज का हवाला दिया गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CBSE: 10वीं व 12वीं कक्षा के EXAM को लेकर हुए कई बदलाव, इस तारीख से शुरु होगे EXAM, पढ़िए

Voice of Panipat

नाले मे सुरंग खोदकर मोबाइल की दुकान में की थी लाखो की चोरी, आरोपी से 5 लाख रूपए के 43 फोन बरामद

Voice of Panipat

मंत्री अनिल विज का बड़ा एक्शन में, डिवीजन के 4 कर्मचारियों को भेजा नोटिस, पढ़िए पूरी वजह

Voice of Panipat