18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

गौ तस्करों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़, बदमाशों को किया काबू

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- यूपी की गाजियाबाद पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस की गौ तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ काफी चर्चा में है। सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि गौ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार सभी 7 बदमाशों को पैर में एक ही घुटने के नीचे गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6:10 बजे थाना लोनी बॉर्डर को सूचना मिली कि बेहटा हाजीपुर के पास वाले गोदाम में गाय कटान का काम चल रहा है। सूचना पर पुलिस लोनी बॉर्डर गोदाम पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग गोकशी कर रहे थे। गोकशी कर रहे बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने करीब 7 राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस ने भी अपने बचाव में करीब 13 राउंड फायर किए। पुलिस की कार्रवाई को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया।

इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में मुस्तकीम पुत्र हनीफ, सलमान पुत्र शौकीन, मोनू पुत्र पप्पू निवासी, इंतजार पुत्र यूनुस, नाजिम, आसिफ पुत्र यूनुस, बोलर पुत्र इस्लाम समेत कुल 7 आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान भूरा और दानिश नाम के दो अभियुक्त मौके से भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं फरार गौ तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश बढ़ा दी गई है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी देहात ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की निशानदेही से 3 गौवंश कटे हुए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सात तमंचे, 12 जिंदा कारतूस, 7 खोखे, दो कुल्हाड़ी, पांच छुरी, दो बंडल प्लास्टिक की रस्सी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा फिलहाल इन सभी गौ तस्करों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस ने 21 ग्राम हेरोइन सहित 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल

Voice of Panipat

लखीमपुर खीरी केस: सुप्रीम कोर्ट की यूपी सरकार को फटकार, कहा- हम आपकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं

Voice of Panipat