March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

राजपथ पर Panipat का बेटा गणतंत्र दिवस परेड का बनेगा हिस्सा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के गांव ऊंटला का बेटा गंगा गौतम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर होने वाली परेड में देश के इतिहास में पहली बार नागर विमानन मंत्रालय की झांकी हिस्सा लेगी। गांव ऊंटला का बेटा इस झांकी का नेतृत्व करेगा। उनका चयन बतौर ग्रुप लीडर हुआ है।

बता दे कि जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत उड्डयन परियोजना को दर्शाया जाएगा। प्रधानमंत्री का सपना, “सब जुड़ें सब उड़ें।” इससे देश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा एवं आम लोगों को सुविधा भी मिलेगी। लोग कम खर्चे में हवाई यात्रा कर देश के हर एक कोने तक जुड़ने में सक्षम होंगे। झांकी में कुल 12 लोगों को शामिल किया गया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं।

गंगा गौतम गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार में मास्टर आफ टेक्नोलाजी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं। वह पिछले साल भी गणतंत्र दिवस परेड में आजाद हिंद फौज की झांकी का नेतृत्व कर चुके हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नेपाल की बार्डर से 3 आतंकीयों की बिहार में घुसपैठ

Voice of Panipat

महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाकर की धोखाधडी, पैसे देने पर वापिस केस लिया वापिस.

Voice of Panipat

एम्बुलेंस के रेट हुए तय, ज्यादा पैसे वसूलने वालो पर होगी कार्यवाही

Voice of Panipat