24.2 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- घर से सोनीपत जा रहे थे किसी काम से, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में एक बार फिर से तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है… पानीपत के जिला इसराना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी.. हादसे में बाइक सवार दंपती नीचे गिर गए और अचेत हो गए.. राहगीरों की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया.. जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद पति को मृत घोषित कर दिया.. हादसे की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है..

इसराना थाना पुलिस को दी शिकायत में ओम सिंह ने बताया कि वह गांव महावटी जिला पानीपत का रहने वाला है.. वह अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत जा रहा था.. उसके साथ दूसरी बाइक पर उसके गांव का आनंद व उसकी पत्नी कविता सवार थी.. आनंद, अपनी बाइक पर उससे आगे की ओर चल रहा था.. जब वे गांव शाहपुर, जिला पानीपत के पास पहुंचा, तो सामने से एक तेज रफ्तार स्कार्पियो का चालक आया। देखते-देखते ही गाड़ी चालक ने सीधी टक्कर आनंद की बाइक को मार दी… जिससे दोनों नीचे गिर गए.. नीचे गिरने पर आनंद को ज्यादा गंभीर चोट लगी.. चोट लगने से वह अचेत हो गया.. जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत नजदीकी एक अस्पताल ले जाया गया.. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.. वहीं, कविता को राहगीरों की मदद से उसे तुरंत खानपुर पीजीआई ले जाया गया.. जहां वह उपचाराधीन है.. हादसे की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है.. और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ट्रेन से सफर करने से पहले देखें ये लिस्ट, कोहरे के चलते इन ट्रेनों को किया रद्द

Voice of Panipat

PANIPAT में Traffic पुलिस का एक्शन, सर्विस रोड पर खड़े वाहन उठाए, 500 रुपए जुर्माना लगाया

Voice of Panipat

28 अक्टूबर से कॉलेज में ही होगी फिजिकल काउंसिलिंग और फीस जमा

Voice of Panipat