March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में कर चुका था सात वारदात,UP का इनामी बदमाश पानीपत में गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (जिया)-आपको बता दे पानीपत पुलिस ने उत्तर-प्रदेश के मॉस्ट वॉनटेड बदमाश जुनैद को गिरफ्तार कर  लिया है , पानीपत में 2021 के बाद इसके खिलाफ 7 केस दर्ज है और 16 जून को जमीन विवाद में इसने पुलिस पर फायरिंग की थी….. और अब पुलिस ने एसआई-थ्री-यूनिट ने उसके ठिकाने पर छापा मार कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जूनैद उत्तर-प्रदेश के शामली से आकर पानीपत में आतंक फैला रहा था… हालांकि आपको बता दे जूनैद ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ‘आज बच गया, लेकिन आगे नहीं बच पाएगा।’ इसके बावजूद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।

पुलिस को जानकारी देते हुए नादिम ने बताया की जूनैद की शादी उसकी बहन नादीमा से 5 साल पहले ही हुई थी, शादी के बाद जूनैद उसकी बहन को तंग करने लगा था जिसके कारण नादीम अपनी बहन को 3 साल पहले ही घर ले आया था जिस वजह से जूनैद नादीम से रंजिश रखने लगा… नादीम ने बताया की जूनैद एक साल पहले भी उस पर फायरिंग कर चुका है , नादीम ने कहा की अप्रैल में जुनैद ने फिर जान से मारने की धमकी दी थी, इस पर केस दर्ज कराया था।

नदीम ने बताया कि जुनैद 8 जुलाई को पत्थरगढ़ निवासी उसके जीजा साकिर पर फायरिंग कर चुका है, और 1 जुलाई को सहारनपुर निवासी मामा एहसान पर भी फायरिंग की थी,उनके हाथ में गोली मारी थी। इसे मामले में परिवार 10 दिन पहले भी एसपी से मिलकर शिकायत देकर आया था। इसके बाद भी जुनैद फरार था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- साइबर ठगों की ठगी करने का नया तरीका, विदेशों से रिश्तेदार या जानकार बनकर कर रहें हैं ठगी

Voice of Panipat

पानीपत के व्यापारी की नहर के पास मिली कार, गोताखोर कर रहे है व्यापारी की तलाश

Voice of Panipat

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए प्रशासन अलर्ट, इस जगह मास्क न पहनने वालों के काटे चालान

Voice of Panipat