21.5 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- घरवालों को खाने में दिया नशीला पदार्थ, नाबालिग 3 युवकों के साथ फरार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के जिला इसराना की रहने वाली 16 साल की लड़की घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. वह कार सवार 3 युवकों के साथ गई है.. प्लानिंग के तहत उसने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाया.. जिसके चलते पूरा परिवार गहरी नींद में सोता रह गया.. और सुबह देर तक सोते रहे.. सुबह जब परिजन उठे तो देखा बच्ची घर से लापता थी.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी… पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है..

थाना इसराना को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से सनौली खुर्द गांव का रहने वाला है.. हाल में वह पलड़ी गांव में भट्‌ठे पर रहता है.. वह यहां परिवार सहित ईंट निकासी का काम करता है.. वह दो बेटों और एक बेटी का पिता है.. उसकी बेटी की उम्र करीब 16-17 साल है.. जोकि 23 जून की रात करीब 1 बजे घर से उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई.. जिसके बारे में परिजनों को पता भी नहीं लगा.. क्योंकि शाम बाद जब परिजनों ने खाना खाया, तो सभी अचानक ही सो गए थे.. अगली सुबह उठे तो पता लगा कि बेटी गायब है.. तब यह भी पता लगा कि बेटी ने खाने में नशे की दवाई मिलाकर खिला दी थी.. वहीं, आस-पड़ोस में पूछताछ में यह भी पता लगा कि देर रात मोंटी, कृष्ण व पौना निवासी नौल्था उसके घर के बाहर आए थे.. तीनों सोनीपत नंबर की एक गाड़ी में सवार थे.. इसी गाड़ी में वे उसकी बेटी को भी बैठा कर ले गए.. परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी… पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नंबर प्लेट से भौकाल जमाने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, इस राज्य में नहीं चलेगी बिना HSRP वाली गाड़ियां

Voice of Panipat

PANIPAT:- चोरी की 3 BIKE सहित 3 चोर गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस नें आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लिया

Voice of Panipat