35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT:- पहले की लव मैरिज, पति को छोड़कर 50 दिन बाद दुल्हन फरार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत का ऐसा मामला जिसे आप पढ़कर चौक जाएंगे.. युवक और युवती एक कंपनी में एक साथ काम करते थे.. दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया.. और फिर दोनों ने एक दूसरे की सहमति से कोर्ट में जा कर शादी कर ली.. शादी के 50 दिन बाद नवविवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई.. पती ने पत्नी की तलाश हर जगह की लेकिन पत्नी का कहीं कुछ भी पता नहीं चला.. पति ने उसके लापता होने के पीछे उसके माता-पिता की साजिश का संदेह जताया है.. पत्नी के लापता होने की शिकायत पति ने पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है..

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह मूल रूप से आरके पुरम का रहने वाला है.. उसने 5 सितंबर को नेहा के साथ कोर्ट मैरिज की थी.. लड़की के परिजन इस शादी से न खुश थे.. वह नेहा के साथ अपने घर पर रह रहा है.. 25 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे नेहा संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल गई.. उसकी कई जगह तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली.. पति ने बताया कि नेहा और वो एक कंपनी में एक साथ काम करते थे.. दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में हैं.. वह करीब डेढ़ महीने से प्रेग्नेंट भी है.. शादी के बाद से ही दोनों खुशी-खुशी साथ रह रहे थे.. पत्नी के लापता होने की शिकायत पति ने पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस पत्नी की तलाश में जुट गई है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया असला सप्लायर को

Voice of Panipat

तेज रफ्तार का कहर- ऑडी कार ने लोगों को रौंदा, 1 की मौत, अन्य घायल, केस दर्ज

Voice of Panipat

अज्ञात व्यक्ति ने की मां-बेटी की हत्या, बेटे की हालत गंभीर, अस्पताल में करवाया भर्ती

Voice of Panipat