March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Panipat:- घर से मोबाइल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 2मोबाइल बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए वन पुलिस टीम ने सोदापुर गांव में घर से मोबाइल चोरी करने के आरोपी को सोमवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोदापुर गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने 13 जून की रात सोदापुर गांव में एक घर में घुसकर दो मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में गांव मुआना जीन्द हाल किरायेदार सोदापुर गांव निवासी राहुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

थाना पुराना औद्योगिक में गांव मुआना जीन्द हाल किरायेदार सोदापुर गांव निवासी राहुल पुत्र प्रेमसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 13 जून की रात कमरे में मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाकर सो गया था। सुबह उठकर देखा उसका व उसकी पत्नी का मोबाइल फोन नहीं मिला। अज्ञात चोर रात के समय घर में घुसकर दोनों मोबाइल चोरी कर ले गया। थाना पुराना औद्योगिक में राहुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ आज से 100 रुपए सस्ता,इन 4 चीजों में हुआ बदलाव

Voice of Panipat

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम ? पढ़िए

Voice of Panipat

हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी लड़ेगे विधानसभा उपचुनाव, BJP ने सैनी को उम्मीदवार किया घोषित

Voice of Panipat