27.9 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

HARYANA में Engineering के बाद अब मेडिकल का कोर्स भी हिंदी में शुरू करने की योजना बना रही सरकार

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने सोमवार को पंचकूला में हिंदी एवं हरियाणवी के सुप्रसिद्ध विद्वान एवं कवि स्व. डॉ नानकचंद द्वारा रचित उत्तर रामकथा पर आधारित ’निर्झरी’ काव्य कृति का लोकार्पण किया..

उन्होंने कहा कि पहली बार हरियाणा में इंजीनियरिंग कोर्स (engineering course) हिंदी भाषा में शुरू किए गए हैं और अगले चरण में मेडिकल कोर्स (medical course) भी हिंदी में शुरू करने की योजना है.. अब अधिकतम लिखित परीक्षाएं भी हिंदी भाषा में ली जा रही है.. अकादमी भवन पहुंचने पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप अग्निहोत्री ने डॉ. अमित अग्रवाल का स्वागत किया..

उन्होंने साहित्यकारों से संवाद के दौरान कहा कि श्रीराम का पावन चरित्र साहित्यकारों और विशेषकर कवि हृदयों के लिए हमेशा ही प्रेरणा का स्रोत रहा और उनकी प्रेरणा से साहित्य में समय-समय पर नवीन कृतियों का सृजन होता रहा है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में चोरों के हौंसले बुलंद,जिस कमरे में सो रहे थे प्रवासी उसी में की हजारों की चोरी

Voice of Panipat

‘दहिया V/s मलिक’ फिल्म पर मचा बवाल, गृहमंत्री अनिल विज बोले- जातिगत विवाद ठीक नहीं, होगी उचित कार्रवाई

Voice of Panipat

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पढिए पूरी खबर

Voice of Panipat