22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है.. नीरज चौपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की अपाधि दी गई है.. नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं.. नीरज टोक्यो ओलिंपिक 2021 में भारत के लिए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.. वहीं आपको बता दे कि अब उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है.. नीरज चोपड़ा को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के तहत शामिल किया गया है.. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है.. इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे..

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था.. वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे.. नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था.. उन्होंने टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- अनजान युवक को नहर में डूबता देख, कूदा युवक, खुद भी डूबा

Voice of Panipat

सुप्रीम कोर्ट के आदेश, बिना ID प्रूफ के ही बदले जाएगें 2000 के नोट

Voice of Panipat

26 जुलाई से 23 अगस्त तक HARYANA मे परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू

Voice of Panipat