24.2 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में फिर एक्टिव होगा मानसून, 3 जिलों में भारी बारिश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में आज फिर मानसून एक्टिव हो गया है.. सूबे के 3 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, करनाल में मौसम बदलाव के असर बन रहे है.. इसके अलावा जीटी रोड बेल्ट के कुछ जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि दिन में लगातार धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है.. हालात यह हो गए हैं कि पारा 38 के पार पहुंच गया है.. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 दिन मौसम शुष्क रहेगा.. दिन के तापमान में 1-2 डिग्री और बढ़ने के आसार हैं..

मानसून ट्रफ समान्य स्थिती से दक्षिण के तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं से कमी आने में 25 सितंबर से मानसून की सक्रियता से कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.. हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है.. इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी.. इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है.. लेकिन 25 सितंबर से 29 सितंबर के  बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं..   

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- पिता बनाना चाहते थे बेटी को CA ,बेटी ने उठाया ये कदम

Voice of Panipat

हरियाणा के ये 11 जिले हुए रेड जोन में शामिल, बढ़ाई गई पाबंदी, पढिए ये आदेश

Voice of Panipat

गृह प्रवेश के लिए गैंगस्टर काला जठेड़ी को नहीं मिली कोर्ट से अनुमति

Voice of Panipat