33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsIndia NewsIndia-PoliticsPolitics

PM मोदी से ममता बनर्जी करेंगी मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं। ममता बनर्जी अपने दिल्ली दौरे के दौरान PM मोदी के साथ सीमा सुरक्षा बल BSF के अधिकार क्षेत्र, त्रिपुरा हिंसा और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी। माना जा रहा है कि तीन कृषि कानूनों की वापसी के बाद वे बीएसएफ का दायरा बढ़ाए जाने समेत कई और मुद्दों पर विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करेंगी।

ममता बनर्जी 25 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में रहेंगी। जानकारी में सामने आया है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा विपक्ष के अन्य नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। ममता का दिल्ली का दौरा संसद के शीतकालीन सत्र से कुछ दिन पहले हो रहा है, जो 29 नवंबर से शुरू होने वाला है। इससे पहले जद (यू) के पूर्व राज्यसभा सांसद पवन वर्मा, कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद और अशोक तंवर मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।

बता दें कि बीएसएफ को पहले पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम राज्यों में पंद्रह किलोमीटर तक कार्रवाई करने का अधिकार था, उसे अब केंद्र या राज्य सरकार की अनुमति के बिना अपने अधिकार क्षेत्र को 50 किमी तक बढ़ाने के लिए अधिकृत किया गया है। बनर्जी ने केंद्र सरकार के इस कदम का लगातार विरोध कर रही हैं। अक्टूबर में उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार की तरह पश्चिम बंगाल सरकार भी सीमावर्ती राज्यों में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को बढ़ाने के केंद्र के फैसले का विरोध करेगी। उनका कहना है कि कानून-व्यवस्था राज्य का विषय है और बांग्लादेश से लगी पश्चिम बंगाल की सीमा पूरी तरह शांतिपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य के कानूनों के अनुसार चलेगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana Weather: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Sahab Ram

ऑटो में बैठने वाले सावधान, 2 महिलाओ ने ऐसे चुराया महिला का पर्स, पढ़िए

Voice of Panipat

HARYANA में पेंशन को लेकर बड़ा फैसला, इन लोगों की बढ़ाई पेंशन

Voice of Panipat