35.3 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

पढ़िए पूरी खबर:- HARYANA के 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

वायस ऑफ पानीपत:- हरियाणा में चल रही पूर्वी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदला हुआ है.. मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.. इनमें उत्तर हरियाणा के 6, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 3 और पश्चिम-दक्षिण पश्चिम के 2 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार बने हुए हैं.. इनमें पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार और जींद जिले शामिल हैं.. 24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.. वहीं सोनीपत की रात सबसे ठंडी रही, यहां का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया..

आपको बता दे कि अगस्त में आगे कैसा रहेगा मौसम हरियाणा में अगस्त में अब 29 अगस्त तक बारिश के आसार बने हुए हैं.. चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी हवाओं के कारण फिर से राज्य में मानसून सक्रिय हुआ है.. 24 से 29 अगस्त तक हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। बारिश से सूबे के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- शराब तस्करों पर जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी, अवैध शराब बेचते 7 युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

PANIPAT:- एक दिन पहले हुई थी बहन की शादी, अगले दिन छुट गया भाई का साथ

Voice of Panipat

HARYANA के 33 शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, 10 सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Voice of Panipat