April 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsWEATHER

हरियाणा में कहर बरपा रही गर्मी, जानें मौसम का हाल

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में गर्मी के बीच इस बार होली मनी है। तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दिन में चलने वाली हवा भी गर्म होने लगी है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तो शुष्क हवाएं चल रही है, कई क्षेत्रों में लू देखने को मिल रही है, हालांकि हरियाणा में अभी लू जैसे कोई संभावना नहीं है। मार्च महीने में बीते 10 साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कभी भी तापमान 36.0 डिग्री के ऊपर नहीं गया है।

अप्रैल महीने में मौसम की स्थितियां ऐसी बनती है जो लू में तब्दील हो जाती हैं। इस समय न्यूनतम तापमान भी 17.0 डिग्री के पार कर चुका है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। मौसम की इस समय जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उनको देखा जाए तो मार्च माह में ही रात के तापमान में वृद्धि जरूर देखने को मिलेगी। अभी मौसम में परिवर्तन की भी कोई गुंजाईश नजर नहीं आ रही है।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है। इसके उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और 19 मार्च की सुबह तक अच्छी तरह से चिह्नित हो सकता है। इसके बाद, यह अंडमान तट के साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है और 20 मार्च की सुबह तक एक दीपू डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है।

21 मार्च तक एक समुद्री तूफान बन सकता है और उत्तर उत्तर-पूर्व दिशा में बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक टर्फ रेखा दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक अन्य टर्फ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से झारखंड, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक निचले स्तरों पर फैली हुई है। 18 मार्च की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शादी के 1 साल बाद पत्नी ने छोड़ा पति को, बोली- तुम्हारा रंग काला है, थाने पहुंचा मामला

Voice of Panipat

सेहत का खजाना होता हैं काला तिल, जानें इसे खाने के बेहतरीन लाभ

Voice of Panipat

PATYM के शेयर में आई 11 प्रतिशत तक की तेजी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat