22.3 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA पुलिस भर्ती मापदंड में तीसरी बार संशोधन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में 5000 कांस्टेबल पुरुष एवं 1000 महिला कांस्टेबल के पदों पर भर्ती काफी लम्बे समय से अटकी हुई है.. पिछले एक साल से इस भर्ती के लिए मापदंड तय नहीं होने के चलते भर्ती की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी.. अब हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए मापदंडो में तीसरी बार संसोधन हुआ है..  और LR ने इस पर मोहर लगा दी है.. अब नए संसोधन के मुताबिक हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए 94.5 नंबर के होने वाले रिटेन एग्जाम में 20% सवाल हरियाणा राज्य से सम्बंधित शामिल किये जायेंगे.. इसके साथ ही भर्ती में 2.4 अंक सामाजिक आर्थिक मापदंड के शामिल होंगे जो इसके योग्य अभ्यर्थी को दिए जायेंगे..

 प्रदेश में होने वाली अगली  कैबिनेट की मीटिंग में पुलिस भर्ती के लिए नए संसोधित नियमो पर मुहर लगने का इन्तजार है.. आपको बता दे गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर भर्ती पदों के लिए परीक्षा पैटर्न्स पर सवाल उठाया था और जारी पैटर्न्स और भर्ती नियम में संसोधन की जरुरत बताई थी..

गृह विभाग ने कहा जो भर्ती के नियम नए संशोधन के बाद बनाये है उसमे पहले भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट किया जायेगा और जो अभ्यर्थी इस टेस्ट में पास होंगे उनको आगे की भर्ती प्रकिया में शामिल किया जायेगा। जिसमे लिखित परीक्षा शामिल है..अब जल्द ही सरकार से मंजूरी मिलने के बाद पुलिस विभाग में भर्ती शुरू की जाएंगी..

हरियाणा राज्य में पुलिस विभाग में 6 हजार पदों के लिए भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.. इसमें 5 हजार पद पुरुष एवं एक हजार पद महिलाओ के लिए शामिल है.. मापदंड तय न होने के चलते भर्ती की प्रक्रिया अटकी हुई थी लेकिन जल्द ही इसके शुरू होने उम्मीद है.. नए मापदंड को कैबिनेट में मंजूरी के बाद हरियाणा सरकार इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा आज फिर हरियाणा में

Voice of Panipat

Panipat के साहिल जागलान ने कुश्ती में जीता गोल्ड

Voice of Panipat

10 से 12 दिन तक गांवो में चलेगा विशेष अभियान, सीएम मनोहर लाल ने कही बड़ी बात

Voice of Panipat