January 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana PoliticsIndia NewsIndia-PoliticsLatest NewsPanipatPanipat Politics

हरियाणा में CM नायब सिंह सैनी लड़ेगे विधानसभा उपचुनाव, BJP ने सैनी को उम्मीदवार किया घोषित

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा कि करानल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी को प्रत्याशी बनाया है.. गौरतलब है कि हरियाणा की एक सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा का उप चुनाव होना है.. पूर्व CM  मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद करनाल की विधानसभा सीट खाली हो गई है.. इसके बाद भाजपा ने नायब सैनी को यहां प्रत्याशी बनाया है.. वहीं बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अभी हरियाणा विधानसभा के सदस्य नहीं है..

वहीं इससे लेकर CM सैनी ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है… उन्होंने X  पर लिखा कि करनाल विधानसभा उपचुनाव में मुझे भाजपा का प्रत्याशी बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार… गौरतलब है कि नायब सैनी बिना विधानसभा की सदस्यता के 6 महीने तक ही CM के पद बने रह सकते हैं.. हलांकि लोकसभा चुनाव करीब 3 महीने बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव होना है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- CET एग्जाम में रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Voice of Panipat

किसानों ने मनाया विरोध दिवस

Voice of Panipat

सेहत को नुकसान पहुंचाए बिना वजन कम करना है, तो इन तरीकों को करे डाइट में शामिल

Voice of Panipat