20 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA के CM नायब सिंह सैनी आज रोहतक दौरे पर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी आज रोहतक पहुचेंगे.. वे सेक्टर 36ए स्थित भारतिय जनता पार्टी के नए कार्यालय में जाएगे.. मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी का पहला ये दौरा है.. इस दौरान वे भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे… वहीं बैठक करके चुनाव पर चर्चा करके आवश्यक दिशा निर्देश देंगे.. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से जुटी हुई है.. वहीं जीत का फार्मूला भी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के साथ सांझा करेंगे.. वहीं चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का प्रयास भी करेंगे..

इससे पहले सीएम नायब सिंह सैनी का मंगलवार को रोहतक का दौरा निर्धारित हुआ था.. लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार के कारण रोहतक का दौरा रद्द करना पड़ा। अब से पहले वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए ही रोहतक आए थे.. नायब सैनी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब पहली बार रोहतक पहुंचे थे तो उनका जोरदार स्वागत भी किया गया था.. वहीं खुद निवर्तमान सीएम मनोहर लाल ने रोहतक में ही उनकी ताजपोशी की थी.. रोहतक में भाजपा का प्रदेश कार्यालय है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

लापता संगीत शिक्षक का मिला शव, 1 महीने बाद थी शादी

Voice of Panipat

सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है गोल्ड- सिल्वर का भाव

Voice of Panipat

पेपर लीक मामले में एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, 1 एक लाख का फरार इनामी मोस्टवांटेड काबू

Voice of Panipat