22.9 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा के CM मिले प्रधानमंत्री से ,हरियाणा को मिली 216.80 करोड़ की धनराशि

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा में भारी बारिश कि मार झेल रहे लोगो के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। बारिश से प्रभावित राज्यों में मदद के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के तहत हरियाणा को 216.80 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। दो दिन पहले ही हरियाणा के CM  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य में बारिश से खराब हुए हालात की जानकारी भी दी थी। प्रधानमंत्री ने भी सीएम को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।

पहाड़ों पर प्रलय मचाने के बाद नदियां अब हरियाणा के मैदानी भागों में प्रलय मचा रही हैं। अब तक राज्य के 13 जिलों में यमुना का पानी घुस गया है। 240 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। धीरे धीरे यमुना का पानी अब आगे की और बढ़ रहा है, इससे आज पांच अन्य जिलों में खतरा ज्यादा बढ़ गया है। इनमें जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल, सिरसा जिले शामिल हैं। हरियाणा के CM मनोहर लाल इन ने हवाई सर्वेक्षण के बाद इन जिलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दे चुके हैं।

जिन गांवों में बाढ़ का पानी उतर गया है कि वहां सरकार की तरफ से तीन दिनों तक विशेष चिकित्सकीय कैंप लगाए जाएंगे। बाढ़ और जलभराव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 10 लोगों की मौत हो गई। CM मनोहर लाल ने आपदा में जान गंवाने वालों के परिवारों को चार लाख रुपए सहायता राशि देने और मकानों की मरम्मत के लिए सहायता राशि देने की घोषणा की है। इधर पानीपत के बाद यमुना ने सोनीपत के इलाकों में नुकसान पहुंचाना शुरू किया। जाजल से टोंकी रोड पर पानी भरने व रास्ता टूटने से संपर्क बाधित हो गया है। फरीदाबाद में यमुना से लगते गांवों में पानी घुसना शुरू हो गया। करीब 10 हजार घरों में नदी का पानी भर गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान BJP-JJP नेताओं और सांसदों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

जजपा विधायक ईश्वर सिंह के बाद अब कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सैनी को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। दरअसल सैनी बाढ़ प्रभावित कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में लोगों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे, जहां लोगों ने उनके विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका घेराव कर दिया। काफी मशक्कत के बाद सैनी को सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाकर बाहर निकाला। लोगों के विरोध पर सांसद ने कहा कि सरकार पूरी तरह से लगी हुई है। कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्राली से राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। लोगों को धैर्य रखना चाहिए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

फ्लैट और प्लॉट खरीदना हरियाणा में हुआ महंगा, सरकार ने EDC में इतनी की बढ़ोतरी 

Voice of Panipat

Breaking:- मुंबई में लोकल ट्रेनों से 10 यात्री गिरा, 4 की मौ# त

Voice of Panipat

किसान आंदोलन पर SC का बड़ा फैसला, तीनो कृषि कानूनो पर लगी रोक

Voice of Panipat