38.3 C
Panipat
June 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsLatest NewsPolitics

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने राज्य स्तरीय समारोह में किया योग

वायस ऑफ पानीपत :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने योगाभ्यास किया। सुबह 6:30 बजे इसका 1100 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया।

इसके लिए प्रदेश भर में 1100 स्थानों पर योग शिविर लगाए गए थे। हर शिविर में करीब 50 लोग मौजूद रहे। इस दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया गया।

वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने प्रदेशवासियों को 7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन पद्धति का एक अमूल्य उपहार है और योग स्वस्थ जीवन का आधार है। नियमित रूप से योग और व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। इसलिए सभी को योग क्रियाओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

घट गए LPG सिलेंडर के दाम, यहां पढ़े नई कीमत

Voice of Panipat

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा, बढ़ रहे दाम

Voice of Panipat

फर्जी ऑक्सीमीटर एप से रहे सावधान, एप को न करे डाउनलोड, एडवाइजरी जारी

Voice of Panipat