13.3 C
Panipat
March 20, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest News

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम-रहीम को पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। गुरमीत हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है। उसे पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है।

गुरमीत को पैरोल मिलने की खबर मिलने के बाद जेल और उसके आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई है। आज ही कड़ी सुरक्षा में गुरमीत को जेल से बाहर लाया जाएगा। दो दिन पहले हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान आया था कि पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है। इसके बाद राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिल गई। उसे आज सुबह ही रोहतक के सुनारिया जेल से निकाला है। पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह 21 के 21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अब बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चला पाएंगे कोचिंग इंस्टीट्यूट

Voice of Panipat

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिए निर्देश, बढ़ाई डिस्टलरियों में चेकिंग, जीपीएस से लैस होंगी गाड़ियां

Voice of Panipat

PANIPAT:- पति को चकमा देकर पत्नी फरार, 3 साल की बेटी को भी ले गई अपने साथ

Voice of Panipat