21.2 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में 1072 सेंटरों पर ग्रुप-D का CET EXAM, 4 शिफ्टों में 12 लाख उम्मीदवार देंगे परीक्षा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने ग्रुप-डी के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए राज्य के 17 जिलों में 1072 परीक्षा केंद्र बनाए हैं.. सबसे अहम बात यह है कि इन सेंटरों में चंडीगढ़ का भी नाम शामिल है.. HSSC ने दावा किया है कि इन परीक्षा केंद्रों पर 4 शिफ्टों में 12 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.. एक शिफ्ट में इन केंद्रों पर 3,47,869 परीक्षार्थी एग्जाम में बैठ सकेंगे.. गुरुग्राम-मानेसर में सबसे अधिक 75 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, यहां 23,386 उम्मीदवार एग्जाम में शामिल होंगे.. आपको बता दे की ग्रुप डी की CET परीक्षा के लिए पंचकूला, पिंजौर, कालका में 52, अंबाला, बराड़ा, मुनाला में 54, यमुनानगर में 71, कुरुक्षेत्र, पिहोवा, लाडवा और शाहबाद में 64, पानीपत, समालखा में 51, करनाल, नीलोखेड़ी, घरौंदा में 64, गुरुग्राम, मानेसर में 75, फरीदाबाद-बल्लभगढ़ में 107, पलवल, होडल में 34, रेवाड़ी में 25, महेंद्रगए़, नारनौल में 46, हिसार में 59, फतेहाबाद, भूना, भट्‌टू मंडी में 49, सिरसा में 60, कैथल में 34, भिवानी में 37, सोनीपत में 45, चंडीगढ़ में 145 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं..

सेंटर से संबंधित जानकारी साझा करते हुए चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि महिलाओं के सेंटर 50 किलोमीटर से दूर नहीं रहेंगे.. उन्होंने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जो भी एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे उन पर सही एड्रेस ही दिया जाना चाहिए इस बात के लिए एनटीए को आयोग की ओर से आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं..

HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि इमरजेंसी के दौरान पंचकूला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे.. यहां पर भी परीक्षाएं कराई जा सकती हैं.. 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली इस परीक्षा का समय सुबह 10 से 11:45 बजे और दोपहर बाद 3 से 4:45 बजे तक का रहेगा.. बता दें कि इस परीक्षा के लिए करीब 11.5 लाख लोगों ने आवेदन किए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Paytm ऐप नहीं कर पाएंगे डाउनलोड, गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया ये ऐप

Voice of Panipat

हरियाणा में मंत्री एक्शन मोड़ में, अधिकारी को किया सस्पेंड 

Voice of Panipat

दहेज की बली चढी विवाहिता- फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने लगाये ये आरोप

Voice of Panipat