22.8 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में चलेंगी 2 स्पैशल ट्रेन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को आज से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार की ओर चलने वाली दो विशेष ट्रेन चलाई जा रही है.. दोनों आज से शुरू हो जाएंगी.. जानकारी के अनुसार सोमवती अमावस्या को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.. विशेष ट्रेन नंबर 04676 और 04675 चलाई जा रही है.. जो श्री माता वैष्णो देवी, जम्मू होते हुए पंजाब, हरियाणा से निलकर हरिद्वार पहुंचेगी। यह गाड़ी 1 तथा 2 सितम्बर को चलेगी तथा हरिद्वार से वापस वैष्णो आएगी..

मिली जानकारी के अनुसार 1 और 2 सितम्बर को यह गाड़ी (04676) सुबह 6.10 बजे माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी। साथ ही जम्मूतवी, कठुआ, पठानकोट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की होते हुए अगले दिन सुबह 6.30 पर हरिद्वार पहुंचेगी.. ये सफर कुल करीब साढ़े 12 घंटे का रहेगा। जिसमें एक एसी कोच, 8 जनरल, 2 एसएलआर और 6 बोगियां थ्रीटियर एसी की होंगी..

जानकारी के अनुसार 1 सितम्बर यानी आज श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चली ट्रेन रात करीब 9 बजे वापस लौटेगी.. यह गाड़ी हरिद्वार से रात 9 बजे चलकर सुबह 11.30 पर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी.. इस गाड़ी का फायदा जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के यात्रियों को भी होगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह यौन उत्पीड़न केस में चार्जशीट दाखिल

Voice of Panipat

हरियाणवी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर प्रताप विश्वासी का निधन

Voice of Panipat

हरियाणा के कई जिलों में घने स्मॉग का येलो अलर्ट

Voice of Panipat