26.4 C
Panipat
August 28, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsHaryana PoliticsIndia NewsIndia-PoliticsLatest NewsPANIPAT NEWSPolitics

HARYANA के पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने छोड़ी BJP, लगाए गंभीर आरोप

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता): -हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्ण देव कंबोज ने बीजेपी छोड़ते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं.. इंद्री विधानसभा से 2014 में विधायक और हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं वन विभाग के पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने इंद्री से टिकट न मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया.. वर्तमान में वह भाजपा ओबीसी मोर्चा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष थे.. लेकिन उन्होंने अपने पद के साथ-साथ भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है..

कर्ण देव कांबोज ने अपने इस्तीफे में पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहां कि भारतीय जनता पर्टी अब पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाली भाजपा नहीं रही.. उन्होंने कहा कि अब पार्टी में नुकसान पहुंचाने वाले गद्दारों को तवज्जो दी जा रही है, जबकि वफादार कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.. कांबोज ने कहा कि उन्होंने और उनके परिवार ने वर्षों तक भाजपा की सेवा की, लेकिन पार्टी ने उनके योगदान को नजरअंदाज किया..

*संगठन में किए गए काम को नजरअंदाज किया गया*

कांबोज ने इस्तीफे में उल्लेख किया कि पिछले पांच सालों में उन्होंने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में पूरे हरियाणा में काम किया और 150 सामाजिक टोलियों का गठन किया.. इसके बावजूद पार्टी ने उनकी सेवाओं को नजरअंदाज किया और उन्हें टिकट नहीं दिया.. कांबोज ने आरोप लगाया कि पार्टी ने वफादार कार्यकर्ताओं के बजाय उन लोगों को टिकट दिया है जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड का शव 12 दिन बाद नहर में मिला

Voice of Panipat

Haryana के इस जिले में 24 घंटे के लिए रहेगी Internet सेवाएं, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Voice of Panipat

HARYANA:-विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एजेंटो पर होगी सख्त कार्रवाई- DGP शत्रुजीत कपूर

Voice of Panipat