April 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana News

पिता ही निकला बेटी से दुष्कर्म करने का आरोपित, ऐसे हुआ खुलासा

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला रोहतक का है जहां पर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घटना 10 महीने पहले की है। जहां मानसिक रूप से विक्षित युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है। बता दें कि आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवती का पिता ही निकला फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

अब आपको पूरा मामला बताते हैं। 65 वर्षीय व्यक्ति पीजीआइ में आठ फरवरी 2021 को सांपला निवासी एक व्यक्ति अपनी मानसिक रुप से विक्षिप्त बेटी के साथ जांच के लिए पहुंचा था। जांच में युवती चार माह की गर्भवती पाई गई थी। पीड़िता के पिता ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका बेटा पढ़ाई के कारण घर से बाहर रहता है। वहीं उसकी पत्नी का दस साल पहले निधन हो चुका है। मानसिक रुप से विक्षिप्त होने का फायदा उठाते हुए किसी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं कोर्ट के निर्देश पर पीड़िता का गर्भपात करवा दिया गया था।

एसएचओ राजेंद्र सिंह को मामले में पीड़िता के पिता पर शक हुआ। उन्होंने आसपास के लोगों से उसके आचरण के बारे में पता करवाया। उनका शक पुख्ता हुआ तो आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के बावजूद भी आरोपित ने अपना जुर्म नहीं कबूला था। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से आरोपित के डीएनए टेस्ट की मांग की। गर्भपात के बाद आरोपित पिता व भ्रूण की डीएनए जांच करवाई। जांच रिपोर्ट अब आई, जिसमें भ्रूण व आरोपित का डीएनए मैच हो गया। जिसके बाद सांपला थाना पुलिस ने रविवार को आरोपित गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को रोहतक के एक महिला आश्रम में भेज दिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पति ने बनाई अपहरण की झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

Voice of Panipat

चौटाला परिवार में एकजुटता पर अभय चौटाला ने लगाया विराम, कही ये बात

Voice of Panipat

PANIPAT में पुलिस कर्मियों की अदला-बदली, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat