22.8 C
Panipat
March 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा के किसानों को अब दिन के समय में मिलेगी ट्यूबवेलों पर बिजली

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रही ठंड और शीतलहर को देखते हुए सरकार ने रात के समय में अपने खेतों में सिंचाई करने वाले किसान भाईयों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेलों के लिए बिजली सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग ने कुल 19 सर्कलों के दो ग्रुप बनाए हैं। इनमें से 7 सर्कल नामतः करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, सोनीपत और जींद में बिजली प्रातःकाल 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक मिलेगी। शेष सभी सर्कलों में प्रातः 10 बजे से लेकर सायं 6 बजे बिजली मिलेगी। इस निर्णय से किसानों की कठिनाई कम होगी और वे दिन के समय में अपने खेतों को सिंचित कर सकेंगे।

मनोहर लाल ने कहा कि बिजली आपूर्ति का यह शेड्यूल, जो आज शुरू किया गया है, 31 जनवरी तक जारी रहेगा। 31 जनवरी के बाद इसकी पुनः समीक्षा की जाएगी और यदि आवश्यकता हुई तो इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के उद्योगों की मांग पर दोहरी शिक्षा देकर युवा कौशल में होगी वृद्धि

Voice of Panipat

1 अगस्त तक रहेगा मौसम खराब,हरियाणा के इन जिलों में हो रही बारिश,16 में अलर्ट जारी

Voice of Panipat

20 दिन पहले हुई थी शादी, नवविवाहिता देवर के साथ हुई फरार और अब…

Voice of Panipat