19.8 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसानों का दिल्ली कूच टला, 23 को अगला फैसला

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब- हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 10वां दिन है.. किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्लान फिलहाल 2 दिन के लिए टाल दिया है.. किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत और तनावपूर्ण हालात के बाद ये फैसला लिया है.. किसान मजदूर मोर्चा कोऑर्डिनेटर स्वर्ण सिंह पंधेर ने कहा कि 2 दिन हर रणनीति बनाएंगे.. 23 फरवरी को अगला फैसला लिया जाएगा..

वहीं हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन ने आज दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रोड जाम करने का ऐलान किया है.. इसके अलावा किसान नेता खनौरी बॉर्डर जाकर शुभकरण सिंह की मौत के मामले में वहां डटे किसानों से जानकारी लेंगे.. वहीं किसान नेताओं ने कल दिल्ली कूच का ऐलान किया था.. पुलिस ने लगातार आंसू गैस के गोले दागेजिससे किसान हरियाणा में एंट्री नहीं कर सके। शाम होते-होते शंभू और ​​​​​​खनौरी बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण बन गए। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के धुएं से किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई..डल्लेवाल को रात को ही पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

जल्द जारी होगा PMT एग्जाम का शेड्यूल, हरियाणा में CET डाटा वेरिफिकेशन का काम पूरा

Voice of Panipat

इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने बोले प्रतिबंधित शब्द, पुलिस में शिकायत.

Voice of Panipat

पानीपत मे युवक बंद कमरे मे था अकेला, गेट खटखटाया तो नही आई आवाज, जिसके बाद बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat