18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में भूकंप से फिर कांपी धरती, सहमें लोग घरों से निकले बाहर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को भूकंप आया.. भूकंप आज सुबह 9:16 बजे केंद्र नारनौल का तिगरा गांव में आया.. इस भूकंप की तीव्रता 3.0 तीव्रता थी.. लोग अपने घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकल आए.. हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.. राजकीय महाविद्यालय नारनौल के मौसम विज्ञानी और भूगोलवेत्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि भूकंप का केंद्र नारनौल के पास तिगरा गांव 28.12 अक्षांश और 76.21 देशांतर पर है..इस भूकंप की तीव्रता 3.0 तीव्रता थी और धरती के अंदर गहराई 10 किलोमीटर थी..

*भूकंप को 4 जोन में बाटा*

 भारत में भूकंप को 4 जोन में बाटा गया है.. जिसमें जोन 2, 3, 4 और 5 शामिल हैं.. इसको खतरों के हिसाब से आंका जाता है। जोन 2 में सबसे कम खतरा और जोन 5 में सबसे अधिक खतरा होता है.. मैप में जोन 2 को आसमानी रंग, जोन 3 को पीला रंग, जोन 4 को संतरी रंग और जोन 5 को लाल रंग दिया गया है.. इसमें रोहतक जिले का दिल्ली साइड का क्षेत्र जोन 4 व हिसार साइड का क्षेत्र जोन 3 में आता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA के अमन सेहरावत ने 21 साल की उम्र में ओलिंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Voice of Panipat

म्यूजिक सिस्टम व मोबाइल फोन चोरी करने के दो आरोपित पहुंचे जेल

Voice of Panipat

बिजली की बर्बादी से बढ़ रही खपत, 3 साल में कई गुना बढी बिजली चोरी, पढिए

Voice of Panipat