22.9 C
Panipat
March 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA में आज भी बारिश की संभावना, इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में कई दिनों से मौसम खराब चल रहा है.. मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है..उत्तर हरियाणा के पंचकूला (Panchkula), अंबाला (Ambala), यमुनानगर (Yamunanagar), कुरुक्षेत्र ( Kurukshetra), कैथल (Kaithal) और करनाल (Karnal) में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.. इस दौरान 30-40 KM प्रति घंटे की रफ्तार भी हवाएं भी चलेंगी..

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा.. मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट (Report) के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई.. पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है.. जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है.. 19 से 21 सितंबर तक मौसम विभाग ने संभावना जताई है की बारिश पर ब्रेक रहेगा, लेकिन 22 सितंबर से फिर बारिश के आसार बनेंगे.. हालांकि अब जगह जगह हो रही बारिश से परेशानी भी बढ़ रही है.. किसानों की धान व कपास मंडियों में पहुंचने लगी है.. ऐसे में इनके खराब होने की चिंता किसानों व आढ़तियों को सता रही है..

हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं.. सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं.. यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं.. इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सिद्धू मूसेवाला शूटर के घर पहुंची NIA की टीम

Voice of Panipat

PM मोदी के मिशन से जुड़ी हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री

Voice of Panipat

PANIPAT:- पत्नी की ह*त्या करने वाला पति गिरफ्तार, शराब पीने से मना करती थी पत्नी तो कर दी ह* त्या

Voice of Panipat