33.7 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Breaking:- शंभू बॉर्डर मामले में बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया खोलने का आदेश

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- सुप्रीम कोर्ट ने 6 महीने से बंद चल रहे शंभू बॉर्डर को खोलने का आदेश दे दिया है.. सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कड़ी टिप्पणी की कि हाईवेज पार्किंग की जगह नहीं हैं.. सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के भीतर ⁠एंबुलेंस, सीनियर सिटीजंस, महिलाओं, छात्रों, आदि के लिए हाईवे की एक लेन खोलने का आदेश दिया.. इसके लिए पंजाब और हरियाणा के DGP के अलावा पटियाला, मोहाली और अंबाला के SP को मीटिंग कर इस पर फैसला लेने को कहा.. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केस की सुनवाई 22 अगस्त को होगी.. हालांकि, कोर्ट ने कहा कि अगर पंजाब और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के बीच सहमति बन जाती है तो फिर सुनवाई की तारीख का इंतजार करने की जरूरत नहीं है.. बता दें कि पहले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शंभू बॉर्डर खोलने को कहा था.. इसके खिलाफ हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई.. इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की सरकार ने आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत के लिए निष्पक्ष कमेटी के सदस्यों के नाम दे दिए हैं.. इस कमेटी के सदस्य किसानों और केंद्र सरकार के बीच मध्यस्थ का काम करेंगे..

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर हम आप दोनों को नाम देने के लिए राजी करने में सफल रहे हैं, अब जब स्थिति ऐसी है तो आप किसानों को क्यों नहीं राजी करते? क्योंकि हाईवे पार्किंग (जगह) नहीं है.. अदालत ने कहा कि भले ही चरणबद्ध तरीके से यातायात की अनुमति दी जाए, लेकिन जो वाहन सड़क पर चलने लायक हैं… लोगों को बहुत असुविधा हो रही है.. इस वार्ता में समय लगेगा..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT-सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए, वार्ड वाइज लगाए गए सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर

Voice of Panipat

Super Dancer Chapter- 4 में लौटीं शिल्पा शेट्टी, सेट पर सभी ने किया अच्छे स्वागत

Voice of Panipat

जी-20 सम्मेलन को लेकर गुरुग्राम में Work फ्रॉम होम के निर्देश, वाहनो की एंट्री रहेंगी बंद

Voice of Panipat