March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Breaking- देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- काफी समय से दूध की कीमत में इजाफा हो रहा था..लेकिन अब दूध के दामों में कटौती की गई है.. अमूल ने देशभर के दूध के दाम घटा दिया है..ये खबर आम लोगों के लिए राहत भरी है.. अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध का रेट घटाया है.. अमूल ने देश भर में एक लीटर दूध की कीमत में कटौती की है.. हर लीटर पर 1 रुपये दूध की कीमत कम की गई है.. काफी समय के बाद दूध के रेट में कमी की गई.. पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों में दूध के भाव में इजाफा किया था.. अब अमूल के द्वारा दूध के दाम में कटौती करने से अन्‍य कंपनियों पर भी मिल्क रेट को घटाने का दबाव बढ़ेगा..

*जानिए नया रेट*

नए बदलाव के बाद अब अमूल गोल्ड का एक लीटर के पाउच की कीमत 66 रुपए से 65 रुपये हो जाएगी.. अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच के रेट 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये हो जाएगी. इस तरह, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर 53 रुपये हो जाएगी…   

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दोस्तो में रौब दिखाने के लिए रखता था देसी पिस्तौल, अवैध देसी पिस्तौल सहित युवक काबू

Voice of Panipat

7 से 9 अगस्त के बीच घोषित हो सकते हैं CA FOUNDATION जून परीक्षाओं के नतीजे

Voice of Panipat

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज HARYANA दौरे पर

Voice of Panipat