33.8 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में आज 4 ट्रेनें रद्द, पढ़िए कौन सी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- भारी बरसात के चलते उत्तर रेलवे की तरफ से सोमवार को हरियाणा (Haryana) के हिसार-दिल्ली (Hisar-Delhi) और रेवाड़ी-हिसार (Rewari-Hisar) के बीच चलने वाली 4 ट्रेनों को रद्द (Cancel) किया गया है.. 3 ट्रेनें आज और एक मंगलवार को रद्द रहेगी.. हिसार (Hisar) रूट पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं.. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, भारी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है.. दो ट्रेन रेवाड़ी-हिसार और दो ट्रेनें हिसार-दिल्ली के बीच रद्द की गई हैं..

बता दें कि पिछले 3 दिनों से रेवाड़ी में मौसम पूरी तरह बदला हुआ है.. शनिवार को एक घंटे तेज बारिश के बाद रविवार को सुबह से शाम तक मौसम ठंडा बना रहा। दोपहर बाद तेज बारिश हुई.. शाम को भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली थी.. वहीं सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं.. मौसम पूरी तरह ठंडा हो चुका है.. तापमान लुढ़ककर 30 डिग्री से नीचे आ चुका है वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है..

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी..

गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी..

गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार रेलसेवा दिनांक 11 सिंतबर को रद्द रहेगी..

गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 12 सिंतबर को रद्द रहेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT में कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन हुआ अलर्ट, बिना मास्क वालों के कटेंगे चालान

Voice of Panipat

कैथल के नीम साहिब गुरूद्वारा में हुई फायरिंग, 3 को लगी गोली, 20 हिरासत में, पढ़िए मामला.

Voice of Panipat

पानीपत में ई रिक्शा में बैठी महिला से पर्स झपटने वाले 2 गिरफ्तार

Voice of Panipat