18.2 C
Panipat
March 13, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsPanipat

लॉकडाउन का पालन न करने पर 3 गिरफ्तार, 128 के काटे बिना मास्क के चालान

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह) :- बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 128 लोगो के चालान काटे । वही लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से 3 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई ।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 24 मई तक लाकडाउन लगाया हुआ है। जिला पानीपत में पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के सख्त निर्देशानुसार कोविड-19 व लाकडाउन के नियमो की कड़ाई से पालना करवाने के लिए 24 घंटे जिला पुलिस के जवान विभिन्न स्थानों पर सतर्कता से ड्यूटी करते हुए आमजन से नियमों की पालना करवा रहे है । उन्होने बताया की इसके बावजूद भी कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और बिना वजह ही घर से बाहर सड़कों पर घूमते रहते हैं । वही कुछ दुकानदार बिना परमिशन के ही दुकान खोल लेते हैं जिस पर भीड़ लगी रहती है । सोमवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने लाकडाउन नियमों की अवेहलना करते पाए जाने पर अलग-अलग थाना क्षेत्र से 3 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई । वही बगैर मास्क घूमते पाए जाने पर 128 लोगो के चालान काटे ।

एएसपी पूजा वशिष्ट ने कहा कि लाकडाउन कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लगाया गया है यह तभी संभव होगा जब सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे और नियमों का पालन करेंगे । इसलिए घर पर रहे सुरक्षित रहे, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें, बेवजह सड़कों व गलियों में न निकले, अति जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले व मास्क का प्रयोग करें ।

लोकडाउन का उल्लघंन करके दूकान खोलने के जुर्म मे पुलिस द्वारा निम्न कार्रवाई अमल मे लाई गई–

1.  थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने सोमवार को मच्छी मार्किट इन्द्रा कालोनी में दुकान के बाहर अवैध रुप से शराब बेच रहे सुरेन्द्र पुत्र राय सिंह निवासी गोपाल कालोनी पानीपत को 14 बोतल व 8 पव्वे अवैध देशी शराब की सहित गिरफ्तार किया । आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक मे भा0द0 सहिता  की धारा 188 व एक्साईज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

2.  थाना समालखा पुलिस टीम ने सोमवार को बाजार मे मोबाईल की दुकान खोल रहे अजय पुत्र प्रकाश निवासी  ग्वालडा को गिरफतार किया । आरोपित अजय लाकडाउन नियमो की अवहेलना कर दुकान खोलकर बेठा था । आरोपी के खिलाफ थाना समालखा मे भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई ।

3 . थाना सदर पुलिस टीम ने सोमवार को बाबरपुर मण्डी मे एक बिजली की दुकान से प्रशांत पुत्र सतपाल निवासी बाबरपुर मण्डी को गिरफतार किया । गिरफतार आरोपित प्रशांत लाकडाउन नियमो की अवहेलना कर दुकान खोलकर बेठा था । प्रशांत के खिलाफ थाना सदर मे भा0द0 सहिता की धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

योजना के तहत विधवा को दिया फ्लैट दिलाने का झांसा, फिर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Voice of Panipat

5 साल बाद प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पत्नी समेत 2 को किया गिरफ्तार, पढिए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा:- भारी बारिश के चलते 2 नेशनल हाइवो को किया गया बंद, 4 नदियां खतरे के निशान के उपर

Voice of Panipat