August 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत का 1 युवक बह गया गंगा में, गया हुआ था डाक कांवड़ के साथ

वायस ऑफ पानीपत:- पानीपत जिले का एक किशोर हरिद्वार के गंगा में डूब गया। 17-18 वर्षीय किशोर गांव से गई 3 डाक कांवड़ के साथ गया था। शुक्रवार शाम को वह चंडी घाट पर नहा रहा था…..अचानक वह नियंत्रण खो बैठा और गंगा में डूब गया। उसके साथ नहा रहे साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया….. लेकिन वह तेज बहाव में पानी के साथ बह गया। जिसकी तलाश में गोताखोरों की टीमें समेत परिजन जुटे हुए हैं। लेकिन उसका कोई भेद नहीं लगा है…… वहीं गांव के सरपंच संदीप ने बताया कि गांव से 3 डाक कांवड़ गई थी। 12 जुलाई को कांवड़ के साथ गांव के अलग-अलग ग्रुप में करीब 30 युवा गए थे। जिनमें शिवम (करीब 18) पुत्र सतबीर भी शामिल था।

हालांकि शिवम पहले भी दो बार डाक कांवड़ के साथ जा चुका है…… 14 जुलाई की शाम करीब 4:30 बजे युवक चंडीघाट पर नहा रहा था। उसके बाद शिवम ने कहा कि उसे गर्मी लग रही है, वह एक डुबकी लगाने जा रहा है। जैसे ही शिवम ने डुबकी लगाई, वह भीतर नियंत्रण खो बैठा। डुबकी लगाते ही वह बाहर नहीं आया….. कुछ दूरी पर उसके हाथ ऊपर की और दिखाई दिए। जिसे उसके साथ अंकित और मोहित ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बहाव में काफी दूर चला गया। बताया जा रहा है कि इस घाट पर गंगा का बहाव बहुत तेज था। तेज बहाव के कारण यूवक डूबता हुआ चला गया। बताया जा रहा है कि शिवम दो भाइयों में छोटा है। वह 12वीं कक्षा के बाद ITI से कोचिंग ले रहा था। उसका बड़ा भाई इतेश है, जोकि अकाउंटेंट के पास काम सीखता है। पिता सतबीर एक फैक्ट्री में काम करते हैं। मां सुनीता गृहिणी हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- आ गया CET का रिवाइज्ड रिजल्ट, Court के फैसले के बाद 5 नंबर हटाकर किया जारी

Voice of Panipat

हरियाणा में लॉ एंड ऑर्डर को मेंटेन करेंगी 106 कंपनियां दंगों से भी निपटेगी, 53 स्वाट टीमें तैनात रहेंगी

Voice of Panipat

इन 2 TRAIN को किया गया रद , 8 का रूट डायवर्ट, पढ़िए

Voice of Panipat