22.5 C
Panipat
March 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

हरियाणा में फिर IAS अधिकारियों का तबादला

हरियाणा सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है| यह तबादला आदेश बीते वीरवार की देर शाम को जारी हुआ है| तबादला आदेश के मुताबिक, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सचिव इशा को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी का सम्पदा अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पीजीआईएमएस, रोहतक के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासनिक) सुरिंदर सिंह को कनीना का उपमंडल अधिकारी (नागरिक), आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त आयुक्त मयंक भारद्वाज को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, करनाल का सम्पदा अधिकारी तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सयुंक्त निदेशक (प्रशासनिक) अमित कुमार को नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासनिक) तथा इसी विभाग का उप सचिव नियुक्त किया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री पढ़ाएंगे ब्यूरोक्रेट्स को  कर्मयोग का पाठ

Voice of Panipat

28 तक बढ़ाई धारा 144, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat