30.1 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWSPanipat Politics

पानीपत की जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल भाजपा में शामिल, प्रदेशाध्यक्ष ने पहनाया पटका

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत में जिला पार्षद की चेयरपर्सन काजल देशवाल ने BJP का दामन थाम लिया है..चेयरपर्सन काजल देशवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के आवास पहुंचकर पार्टी जॉइन किया है.. मोहन लाल बड़ौली ने काजल देशवाल समेत अन्य 7 पार्षदों को पार्टी का पटका पहना कर शामिल किया..

चेयरपर्सन काजल देशवाल के अलाव जिला परिषद के अलग-अलग वार्ड से पार्षद नारायण दत्त, आकाश पोरिया, रेखा, हरेंद्र, पूजा, दयानंद कश्यप व जितेंद्र ने भी भाजपा ज्वाइन की है.. ये सभी भी सोनीपत स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के आवास पहुंचे थे.. बता दे कि भाजपा समर्थित ज्योति शर्मा को कुर्सी से हटाकर ही काजल जिप चेयरपर्सन बनीं थी.. अब काजल ने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सब्जियों की महंगाई से नहीं मिल पा रही राहत, सरकार के फैसलों का भी असर नहीं

Voice of Panipat

दो चरण में चुनाव कराने का प्रस्ताव, हरियाणा-पंजाब हाई कोर्ट में दायर याचिकाओँ पर सुनवाई.

Voice of Panipat

रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेते पकड़े गये तो जाना होगा जेल, जानिए क्या कहता है नियम

Voice of Panipat