35.6 C
Panipat
June 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Breaking- देशभर में अमूल दूध 1 रुपए सस्ता

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- काफी समय से दूध की कीमत में इजाफा हो रहा था..लेकिन अब दूध के दामों में कटौती की गई है.. अमूल ने देशभर के दूध के दाम घटा दिया है..ये खबर आम लोगों के लिए राहत भरी है.. अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और टी स्पेशल दूध का रेट घटाया है.. अमूल ने देश भर में एक लीटर दूध की कीमत में कटौती की है.. हर लीटर पर 1 रुपये दूध की कीमत कम की गई है.. काफी समय के बाद दूध के रेट में कमी की गई.. पिछले कुछ समय में सभी कंपनियों में दूध के भाव में इजाफा किया था.. अब अमूल के द्वारा दूध के दाम में कटौती करने से अन्‍य कंपनियों पर भी मिल्क रेट को घटाने का दबाव बढ़ेगा..

*जानिए नया रेट*

नए बदलाव के बाद अब अमूल गोल्ड का एक लीटर के पाउच की कीमत 66 रुपए से 65 रुपये हो जाएगी.. अमूल टी स्पेशल दूध के एक लीटर पाउच के रेट 62 रुपये से कम होकर 61 रुपये हो जाएगी. इस तरह, अमूल ताजा दूध का रेट 54 रुपये प्रति लीटर से घटकर 53 रुपये हो जाएगी…   

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थागित

Voice of Panipat

PANIPAT में मिला 35 वर्षीय युवक का अज्ञात शव, पुलिस कर रही जांच

Voice of Panipat

हरियाणा CM का एलान, इस शहर में बनेगा इंटिग्रेटिड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

Voice of Panipat