September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव  को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.. जिसमें उन्होंने कहां इस मौके पर ओडिशा के कैबिनेट मंत्री सूर्यवंशी सूरज और तंजानिया की हाई कमिश्नर अनीशा और स्वामी ज्ञानानंद भी मौजूद रहे.. मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का इस बार 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजन होगा.. यह आयोजन 18 दिन तक चलेगा.. 2016 से यह महोत्सव चल रहा है.. इस महोत्सव में लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं.. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मेले को देश विदेश में लोकप्रियता मिली है..

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2019 में मॉरिशस, लंदन, कनाडा, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और इंग्लैंड में भी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाया गया था.. गीता के 5151 वर्ष पूरे होने पर पीएम मोदी ने चिंता जाहिर की थी.. गीता का संदेश पूरी दुनिया में जाना चाहिए..गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज पूरी दुनिया में गीता का संदेश फैला रहे हैं.. 2023 में इस महोत्सव में 45 लाख लोगों ने 18 अलग-अलग दिनों में हिस्सेदारी की थी.. कुरूक्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र 48 कोस में फैला हुआ है.. यहां 182 महाभारत कालीन तीर्थ हैं.. 5162 वर्ष पहले भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की धरती पर गीता का उपदेश दिया था..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बदली स्पीड लिमिट, समय के हिसाब से तय होगी वाहनों की रफ्तार

Sahab Ram

3 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए संयुक्त निदेशक गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज मांगे थे 5 लाख

Sahab Ram

बालाकोट एयर स्ट्राइक की जांबाज मिंटी अग्रवाल को मिला युद्ध सेवा पदक, पढ़िए पूरी स्टोरी

Voice of Panipat