40.6 C
Panipat
April 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाब के 14 हजार किसानों का शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच शुरू हो गया है.. ये 1200 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राजधानी की तरफ निकल रहे हैं.. उधर, खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में घुसने की कोशिश में हैं.. यहां भी 800 ट्रैक्टर इनके साथ हैं..

निकलने से पहले शंभू बॉर्डर पर अरदास की गई है.. इसके बाद कुछ किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए.. जिसके बाद शंभू बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण है.. आंसू गैस से बचने के लिए किसानों ने स्पेशल मास्क और इयर बड्स पहने.. शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट पर हैं.. यहां पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है..

केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से बातचीत के लिए फिर से न्योता भेजा है.. अगर किसान बात चीत के लिए तैयार हो जाते है.. तो यह पांचवी बैठक होगी.. अब तक की सभी बैठकें बेनतीजा रहीं.. आदोलन का आज 9वां दिन है अलग- अलग वजह से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है.. मरने वालों में 2 किसान और 2 पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगर बुखार नही उतर रहा तो करे इन पत्तियों को डाइट में शामिल

Voice of Panipat

समालखा विधायक पर स्टेट बैंक का 19.86 करोड़ बकाया, सात संपत्तियों पर कब्जा

Voice of Panipat

PANIPAT:- मतगणना केंद्र पर कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात

Voice of Panipat