September 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में पकड़े गए दो नकली पुलिसकर्मी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत के दो नटवर लाल पुलिस इंस्पेक्टर बनकर सोनीपत के कार चालक से वसूली करते पकड़े गए.. दोनों पानीपत के इसराना थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.. वसूली करने वाला एक ड्राइवर है तो दूसरा किसान है..दोनों को सोनीपत की सीटी थाना पुलिस ने गिरफ्यात किया है.. पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सेक्टर-23 के 100 फुट रोड पर दो युवक पुलिस की वर्दी में वाहन चालकों को डरा-धमकाकर वसूली कर रहे हैं.. सूचना के बाद सोनीपत शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.. जहां पुलिस को आता देख युवक वहां से जाने लगे..

टीमों ने दोनों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान पानीपत के गांव पूठर के रहने वाले नरीन और राकेश के रूप में दी.. सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वो नकली पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वाहन चालकों और अन्य लोगों को डरा-धमका कर रुपये वसूल करते हैं..

कार चलक से वसूली वसूली करते पकड़े गए गांव पूठर निवासी नरीन के पिता जसमेर सिंह करीब तीन से चार साल पहले एसआई पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नरीन का छोटा भाई अमेरिका गया हुआ है.. नरीन मछरौली रोड स्थित एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर है.. वहीं दूसरी तरफ राकेश अपने पिता के साथ खेतीबाड़ी करता है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CLASS में अब बोर नहीं होंगे छात्र, कहानियों के जरिए Subject पढ़ाएंगे CBSE शिक्षक

Voice of Panipat

हरियाणा में किसानों को पराली जलाना पड़ेगा महंगा, होगी FIR और लगेगा भारी जुर्माना

Sahab Ram

पानीपत SP का लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों पर एक्शन, रात को थानों व ERV का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी में कोताही व भ्रष्टाचार की शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई-SP

Voice of Panipat