28.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT में हथियारों का सौदागर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्तौल और 6 मैगजीन बरामद

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा के पानीपत शहर में गेस्ट हाउस के साथ गंदे नाले की पुलिया पर पुलिस ने अवैध हथियारों के सौदागार को गिरफ्तार किया है..युवक के पास से 5 देसी पिस्तौल और 6 मैगजीन मिली है.. जिसे वह एक थैले में डालकर हाथों में लेकर बिना डरे पैदल- पैदल जा रहा था.. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है.. जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा..

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में HC संजय ने बताया कि वह CIA-थ्री यूनिट में तैनात है.. बीती शाम वह टीम के साथ गश्त के दौरान पुराना बस स्टैंड के पास मौजूद था.. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक रेलवे फाटक की ओर से रेस्ट हाउस के साथ लगते गंदा नाला की पुलिया से होता हुआ जीटी रोड से शहर की ओर जा रहा है, जिसके पास अवैध हथियार हैं..

*शहर के सुभाष बाजार का रहने वाला आरोपी*

सूचना मिलते टींम गंदा नाला के पास पहुंची.. जहां उन्होंने सामने से एक युवक तो आते हुए देखा.. युवक सामने खड़ी पुलिस को देखकर एकदम मुड़कर फरार हो गया। जिसे टीम ने तत्परता से पकड़ लिया.. पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान इकराम पुत्र इकबाल निवासी सुभाष बाजार वार्ड नंबर 10 के रूप में बताई.. युवक के हाथ में लिए हुए सफेद थैला को चेक किया.. जिस दौरान थैले में 5 देसी पिस्तौल व 6 मैगजीन मिली.. सभी पिस्तौल अनलोड थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बीपीएल परिवारों को बड़ी राहत, सरकार उठाएगी कोरोना के इलाज का पूरा खर्च

Voice of Panipat

अब हिल स्टेशनों पर पर्यटक नहीं मना सकेंगे न्यू ईयर का जश्न, पढिए

Voice of Panipat

10 ग्राम सोने का भाव गिरकर 1.42 पर और चांदी का भाव बढ़कर पहुंचा 2.20 लाख

Voice of Panipat