43.6 C
Panipat
April 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

कैथल का चीका बस स्टैंड मॉडर्न बनेगा, पौने 10 करोड़ बजट जारी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के कैथल जिले के चीका में जल्द ही आधुनिक बस स्टैंड बनेगा.. इसके लिए PWD विभाग को रोडवेज विभाग ने 9 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि जारी कर दी है.. यह बस स्टैंड पटियाला रोड पर 49 कनाल में बनेगा। खास बात यह है कि यह जिले का एकमात्र ऐसा बस स्टैंड होगा, जहां पर बेबी फीडिंग रूम बनाया जाएगा और AC वेटिंग रूम भी बनेगा.. चीका में नया बस स्टैंड बनाने की लोगों की काफी पुरानी मांग है, जो जल्द पूरी होगी..

आपको बता दें कि बस स्टैंड की जमीन पहले ही परिवहन विभाग को दी जा चुकी है.. नए बस स्टैंड से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। वे सुबह उठते ही दिल्ली के लिए बस पकड़ सकते हैं.. शाम के समय दिल्ली से अंतिम बस से चीका लौट सकते हैं.. हरिद्वार जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले बुजुर्ग और आम लोग भी यात्रा कर सकेंगे.. बस स्टैंड पर बसें खड़ी करने के लिए 6 काउंटर बनाए जाएंगे। इस बस स्टैंड पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी.. लंबे रूट की बसें यहां से चलेंगी। इनमें चीका से दिल्ली, अमृतसर, हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य दूरदराज के इलाकों के रूट शामिल होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने में पुलिसकर्मियो को SP ने किया सम्मानित

Voice of Panipat

गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन की शादी, बार कोर्ड से मेहमानों की एंट्री

Voice of Panipat

सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, जानिए कैसे खरीद सकते हैं गोल्ड

Voice of Panipat