23.5 C
Panipat
October 20, 2025
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipat

हरियाणा में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- हरियाणा के 5 जिलों में मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें पचकूला, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला जिले शामिल हैं….. ये सभी जिले पहले ही बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में हलकी बारिश हो सकती है….. वहीं CM मनोहर लाल ने कहा कि पलवल, सिरसा और फतेहाबाद में पानी ज्यादा है। दिल्ली ITO बैराज पर CM ने कहा कि यमुना की स्थिति को लेकर हरियाणा सरकार जांच कराएगी। बाढ़ को देखते हुए भी यमुना की यह स्थिति क्यों बनाई गई है। यमुना 7 लाख क्यूसिक पानी ले लेती थी लेकिन अब साढ़े 3 लाख क्यूसिक में पानी कैसे फैल गया……

घग्गर का जलस्तर बढ़ने पर ग्रामीणों को अपने खेतों और मकानों की चिंता सता रही है। इसलिए लोग घग्गर नदी को शांत रखने के लिए इसके किनारे आकर पूजा कर रहे हैं। वहीं करनाल के लालूपुरा में भी यमुना का बांध टूटने का खतरा पैदा हो गया है……वहीं अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, झज्जर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, सिरसा और यमुनानगर बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों के 403 गांवों में घग्गर और यमुना नदी का पानी घुस चुका है……इससे 133 कच्चे-पक्के मकान गिर गए हैं। 26 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है, दो लोग लापता हैं। इस दौरान 16 लोगों को सांप काट चुके हैं…..


दिल्ली सरकार के मंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के इरिगेशन के चीफ इंजीनियर सतबीर सिंह कादियान ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज एक डैम नहीं है। बैराज का मतलब पानी की दिशा बदलने की क्षमता है। यहां डैम की तरह पानी को कंट्रोल कर नहीं छोड़ा जा सकता….. दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि हथनीकुंड से 3 जगहों दिल्ली, हरियाणा और यूपी को पानी जाता है, दिल्ली में जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बावजूद पानी की एक बूंद भी हरियाणा और यूपी की ओर नहीं भेजी गई, क्यों? क्या ऐसा इसलिए था क्योंकि ये दोनों राज्य बीजेपी शासित हैं? बीजेपी को जवाब देना चाहिए…क्या यह दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक साजिश थी?।

IMD ने 19 जुलाई तक मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसमें प्रदेश के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है…. 17 जुलाई को उत्तर हरियाणा के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। 5 दिनों के लिए हरियाणा में यलो अलर्ट रखा गया है…… IMD की और से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, मेवात व पलवल में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में गिने चुने स्थानों पर बूंदाबांदी संभव है।

17 जुलाई को बारिश का दायरा कुछ बढ़ेगा….. हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के लिए अभी तक कुल 703 मेडिकल कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 12680 लोगों का टेस्ट किया गया। इसी प्रकार 28 गांवों व वार्डों में फॉगिंग करवाई गई तथा 10363 ORS के पैकेट वितरित किए गए। विज ने बताया कि इन टीमों द्वारा पानी जनित रोगों और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पानीपत पुलिस सक्रिय, रॉग साईड चलते पाए गए 196 भारी वाहनों के किए चालान

Voice of Panipat

पटरी पर लौटी ट्रेन, 15 जून से चलेगी ये ट्रेने, करें रिजर्वेशन

Voice of Panipat

PANIPAT:- शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, 3 BIKE बरामद, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat