September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

PANIPAT:- अवैध कॉलोनिया काटने वालों पर होगी FIR दर्ज- उपायुक्त

वायस ऑफ पानीपत (सोनम):- जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी तरह से नई कॉलोनियां का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। अधिकारी किसी भी प्रकार का प्रैसर ना माने। जो कोलोनाइजर अवैध कॉलोनियों का निर्माण करेंगे उनके खिलाफ जरूरत पडऩे पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। जरूरत पडऩे पर एफआईआर दर्ज करने में भी संकोच नहीं बरता जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को ईमानदारी का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि ईमानदारी एक ऐसा नशा है जो अलग ही दिखाई पड़ता है। हमें ईमानदारी से कार्य करके जनमत का दिल जितना है। भ्रष्टïाचार पर लगाम लगाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने की कड़ी में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा चुकी है। कोई भी कोलोनाइजर अगर भविष्य में इन आदेशों के विपरित कार्य करता है तो उसके खिलाफ अब प्रशासन सख्ती से पेश आएगा।


उपायुक्त ने कहा कि हमें जो भी कार्य करना है वह संविधान के दायरे में रहकर करना है क्योंकि जो लोग संविधान के दायरे में रहकर कार्य करते हैं वे किसी से न तो प्रभावित होते हैं व न ही उन्हें किसी प्रकार का डर सताता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे भय मुक्त, दबाव मुक्त होकर कार्य करें। इस मौके पर एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार, नगराधीश राजेश कुमार सोनी व डीटीपी सुनील आंतिल, तहसीलदार पानीपत वीरेन्द्र कुमार गिल व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

WEATHER REPORT : हरियाणा में मानसून फिर हुआ एक्टिव , भारी बारिश से सड़के जाम

Voice of Panipat

विदेश में तीन बेटियां और अपने पिता के अंतिम संस्कार में एक भी मौजूद नही

Voice of Panipat

HARYANA:- HC ने शिक्षा विभाग पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat